और यूँ गुज़र गई
एक और शाम,
तन्हा सी शाम
यादों की शाम !
आशा और निराशा के भंवर में फसे
चंद सपनो की शाम !
समझाई थी जो तुमको
बड़ी आसानी से,
कि समझा दूँ वही बात
अपने दिल को !
इसी कोशिश में बीती
वो बोझिल सी शाम !
जुदा होंगे इस बार भी
मिलने के बाद,
ग़म इसका ज्यादा
या खुशी मिलने कि ?
मन मेरा है बेचैन
इसी कशमकश में,
थी वो मेरी तरह वो भी
बेचैन सी शाम !
और यूँ ही गुज़र गई एक और शाम !
{ मेरी पत्नी द्वारा रचित }
Sunday, March 14, 2010
Subscribe to:
Posts (Atom)